फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री, अफसरों के साथ आज शिमला में करेंगे बैठक

Mon, 07 Aug 2023 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला पहुंचने के बाद सोमवार को अधिकारियों की एक विशेष बैठक ले सकते हैं और विभिन्न विभागों के कामकाज पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली से शिमला नहीं पहुंच पाए। वह चंडीगढ़ में ही रुके हैं। अब सोमवार को शिमला पहुंचकर यहां अफसरों की बैठक लेंगे। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट के बाद वह अब फिर से एक्शन मोड में होंगे। 

विज्ञापन


सुक्खू ने रविवार शाम तक शिमला पहुंचना था, लेकिन हेलिकाप्टर के नहीं उड़ पाने की वजह से वह चंडीगढ़ रुक गए। मौसम खराब होने के कारण उनका हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाया। शिमला पहुंचने के बाद वह सोमवार को अधिकारियों की एक विशेष बैठक ले सकते हैं और विभिन्न विभागों के कामकाज पर चर्चा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें