फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दिल्ली बैठक में जाएंगे कांग्रेस पार्टी के 33 नेता, सीएम सुक्खू आज होंगे रवाना

Tue, 26 Dec 2023 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में होने वाली बैठक में जिन 33 नेताओं को दिल्ली बुलाया है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 27 दिसंबर को दिल्ली में रणनीति बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान और सत्ता-संगठन की 27 को दिल्ली में बुलाई गई इस बैठक में हिमाचल से मुख्यमंत्री, मंत्री, कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित 33 नेता शामिल होंगे। इसमें सत्ता और संगठन को एकजुट होकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाए जाने को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में होने वाली बैठक में जिन 33 नेताओं को दिल्ली बुलाया है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा भी शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी  और यादविंद्र गोमा, सीपीएस किशोरी लाल, आशीष बुटेल, राम कुमार, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर व मोहन लाल ब्राक्टा,  विधायक एवं सचिव एआईसीसी सुधीर शर्मा व आरएस बाली, विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व रामलाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें