फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- केंद्र के भेदभाव से घबराने वाले नहीं, आत्मनिर्भर हिमाचल की राह पर सरकार

Wed, 13 May 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माता टारना के दरबार में माथा टेक कर की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी में किया चुनाव प्रचार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम मंडी के चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माता टारना के दरबार में माथा टेक कर की। मुख्यमंत्री ने मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ जितना मर्जी भेदभाव कर ले या तंग कर ले, वह घबराने वाले नहीं हैं। प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही है।

विज्ञापन


आईआरडीपी की 1.20 लाख महिलाओं को 1500-1500 रुपये की मासिक सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती थी, लेकिन प्रदेश पर भारी कर्ज छोड़ गई। कहा कि भाजपा सरकार के समय केंद्र से हजारों करोड़ रुपये मिलने के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। सुक्खू ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर प्रदेश पर भारी कर्ज छोड़ने काआरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर जनता के पैसे का सही उपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि साढ़े तीन वर्षों में सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।


सोना खरीदने पर रोक की बात सही नहीं : सुक्खू
नगर निगम मंडी चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना खरीदने को लेकर किए गए आह्वान पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी पर किसी चीज को लेकर रोक लगाने जैसी बात करना बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है। विवाह-शादियों सहित विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में लोग सोने की खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही स्वर्णकारों और इस कारोबार से जुड़े लोगों के रोजगार का भी यह बड़ा माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में कौन क्या खरीदे और क्या न खरीदे, इस तरह की बातें करना उचित नहीं माना जा सकता। प्रधानमंत्री ने किस उद्देश्य से देश की जनता से यह आवाहन किया है, इसकी जानकारी वही बेहतर दे सकते हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी और आपदा राहत पर कटाक्ष

पीएम मोदी के राहत पैकेज पर चुटकी लेते हुए सुक्खू ने कहा कि हम अभी भी 1500 करोड़ रुपये के आपदा पैकेज का इंतजार कर रहे हैं, शायद वह पैसे अभी सोनीपत में फंसे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी केंद्र पर निशाना साधा और नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार के अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक चंद्रशेखर, सह प्रभारी विदित चौधरी सहित कांग्रेस प्रत्याशी और अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मोदी बोलते कुछ हैं, करते कुछ और हैं : रजनी पाटिल

 कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों को उपदेश देते हैं, लेकिन खुद उस पर अमल नहीं करते। मोदी लोगों को संयम और सादगी का संदेश देते हैं, जबकि खुद लंबे निजी कार्यक्रमों और दौरों पर रहते हैं। मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान रजनी पाटिल ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को वास्तविकता समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियानों की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा राज्य होने के बावजूद यहां नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की हर जगह सराहना हो रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए तय किए गए दूध के समर्थन मूल्य की भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में भी इतना दूध मूल्य नहीं मिल रहा है। रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है और कांग्रेस की टीम मजबूती के साथ संगठन और सरकार के काम को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें