फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- 82 संपत्तियों की खरीद में लगा बागी विधायक का काला धन

Thu, 23 May 2024 09:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में कहा कि धर्मशाला व आसपास के क्षेत्र में 82 संपत्तियों की खरीद में बागी विधायक का काला धन लगा है।
विज्ञापन
धर्मशाला के पासू में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को धर्मशाला से बागी विधायक और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। आरोप लगाया कि धर्मशाला व आसपास के क्षेत्र में 82 संपत्तियों की खरीद में बागी विधायक का काला धन लगा है। मुख्यमंत्री ने पासू में आयोजित जनसभा में कहा कि जनता की सेवा करने के बजाय यहां के बागी विधायक भू-माफिया बन बैठे हैं। गरीब किसानों की जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदा है। बागी विधायक के ड्राइवर ने महज तीन साल में 10 करोड़ रुपये से 82 संपत्तियां खरीदी हैं। एक ड्राइवर के पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला ही नहीं शिमला, कुल्लू-मनाली, मंडी, दुबई में भी बागी विधायक ने संपत्तियां एकत्रित की हैं।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि बिका हुआ विधायक दस साल पूर्व धर्मशाला आया और यहां पर 10 करोड़ रुपये का अपना महल बनाया। वह अब सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर खुद को बेदाग साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास एक व्यक्ति ने आकर कहा कि बागी विधायक जबरन उनकी जमीन खरीदना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायक की ओर से खरीदी गईं संपत्तियों की जांच प्रदेश सरकार करवाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास भी इस बार लोगों को धोखा देने वाले पूर्व विधायक को सबक सिखाने का मौका है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी, सुरेश पप्पी समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें