फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसके लिए रथ भेजने की बात कह गए सीएम?

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के मालरोड पर वाटर एटीएम के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आशियाना रेस्टोरेंट की ओर रवाना हुए। इसी दौरान उन्होंने नगर निगम महापौर मेयर संजय चौहान पर तंज कस दिया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नगर निगम दफ्तर खाली करने को लेकर अब आपको क्या रथ भेजना पड़ेगा। नगर निगम के जीर्णोधार को लेकर काम करवाया जाना है लेकिन अभी मेयर अपना ऑफिस बदलने से इंकार कर रहे हैं। इसी बात को लेकर सीएम ने ऐसा कह दिया।

हालांकि, इस पर मेयर ने एकाएक पलटवार करते हुए कहा कि हम जमीन पर चलने वाले लोग हैं। रथ की हमें जरूरत नहीं। अपना बोझ हम खुद उठा सकते हैं। इस पर मौजूद लोगों में खूब ठहाके भी लगे।
विज्ञापन

जल्द शिफ्ट होगा एमसी ऑफिस

नगर निगम दफ्तर (टाउन हाल बिल्डिंग) की मरम्मत की राह आसान होती दिख रही है। दफ्तर को एक जगह शिफ्ट करने के लिए पर्याप्त जगह की मांग पर अड़े महापौर ने इस बाबत अपना रवैया नरम किया है।

सोमवार को मुख्य सचिव पी मित्रा के साथ बैठक में नगर निगम दफ्तर को उपायुक्त दफ्तर परिसर और रोप वे बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए सहमति बनी है। इसके अलावा भी अन्य स्थानों की तलाश जारी रखने का फैसला लिया गया है।

बैठक के दौरान नगर निगम दफ्तर का विस्तार करने के लिए रिज मैदान के नीचे भूमिगत मंजिल बनाने का भी निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग इसका काम देखेगा।
विज्ञापन

अब डीसी ऑफिस से चलेगा एमसी

महापौर संजय चौहान ने बताया है कि उपायुक्त दफ्तर के परिसर में नगर निगम को अतिरिक्त जगह भी मिल रही है। यहां 800 वर्ग मीटर जगह पर निगम दफ्तर शिफ्ट किया जाएगा।

नगर निगम को अपनी सभी शाखाओं को माल रोड से शिफ्ट करने के लिए कुल 1500 वर्ग मीटर जगह चाहिए। बैठक में सरकार की ओर से निजी भवनों में भी स्थान तलाशने को कहा गया है।

बैठक में उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त अमरजीत सिंह और सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें