फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने लिया सर्कुलर रोड़ का जायजा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कार्ट रोड में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की बहाली के कार्य और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे वीरभद्र सिंह ने ध्वस्त हुई सड़क को जल्द से जल्द बहाल कर इसमें दोनों और से ट्रैफिक बहाल करने के आदेश लोनिवि अधिकारियों और ठेकेदार को दिए।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नरेश शर्मा और मुख्य अभियंता एमएस ठाकुर सहित अधीक्षण अभियंता शिमला बीएस चौहान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने का कारण क्या रहे तथा सड़क को कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोनिवि अधिकारियों और डंगे का निर्माण कर रहे ठेकेदार को जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के ढहने से पूरे शहर का ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। इससे शहर की जनता और पर्यटक तक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

34 करोड़ से बनेगा 60 कमरों का सर्किट हाउस

राजधानी शिमला में आने वाले स्टेट गेस्ट और अतिथियों के लिए चौड़ा मैदान के पास विल्लीज पार्क में सर्किट हाउस का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को करीब 34 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सर्किट हाउस की आधारशिला रखी।

सर्किट हाउस के बनने से सरकारी होटल पीटर हॉफ पर अतिथियों की संख्या बढ़ने से पड़ने वाला दबाव कम होगा और अतिथियों की परेशानी कम होने के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सर्किट हाउस की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के भीतर बनाने के लिए लोक निर्माण अधिकारियों को निर्देश दिए और प्रोजेक्ट को लेकर कई सुझाव भी दिए।

सर्किट हाउस का निर्माण 34 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें चार और पांच सितारा होटल की तरह से हर तरह की सुख सुविधाएं मुहैया करवाने के भी अधिकारियों को निदेश दिए। इस सर्किट हाउस में 46 कमरों के साथ 100 वाहनों की पार्किंग के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें