फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे सीएम जयराम

Wed, 03 Jun 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ड्रैगन से सीमा विवाद के चलते तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि, सीएम कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि छह जून को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला से चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर सेना के हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से वह सीमांत इलाके का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री के इस कदम को अहम माना जा रहा है। बता दें, पिछले महीने चीन के दो सैन्य हेलीकॉप्टर दो बार भारतीय सीमा के भीतर बारह किलोमीटर तक आ गए थे और जवाबी कार्रवाई से पहले ही लौट गए। चीन के हिमाचल में नया मुहास खोलने की आशंका के बीच भारत के एक राज्य के किसी मुख्यमंत्री के  सीमा पर जाने को बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें