फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन संगोष्ठी में हिस्सा लेने उत्तराखंड जाएंगे सीएम जयराम

Thu, 25 Jul 2019 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमालयन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड जाएंगे। 28 जुलाई को हिमालय क्षेत्र के विभिन्न मसलों पर चर्चा के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पूर्व 27 जुलाई को वह कनखल में पतंजलि योगपीठ जाकर संभवतया बाबा रामदेव से भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह ही वायु मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से कनखल जाएंगे।

इसके बाद हरिद्वार और वहां से वायु मार्ग से देहरादून जाएंगे। देहरादून से वह सड़क मार्ग से मसूरी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव मसूरी में होगा। इसके बाद 28 जुलाई को वह संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इसमें हिमालयीय क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा होगी। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा हिमालयीय क्षेत्रों के अन्य मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें