फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम, इस दिन रवाना होंगे दुबई

Sat, 22 Jun 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए। वह रविवार को नई दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होंगे। दुबई में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो होंगे। हाल ही में सीएम जर्मनी और नीदरलैंड में भी इसी तरह के कार्यक्रम कर चुके हैं। 

विज्ञापन


सीएम शनिवार को हेलीकॉप्टर से शिमला के अनाडेल से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा। वह रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से सुबह साढे़ दस बजे दुबई के लिए रवाना होंगे।

एक बजे के बाद वह दुबई पहुंच जाएंगे। 24 और 25 जून को सीएम जयराम ठाकुर और हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल दुबई में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो करेगा। इसके अलावा दुबई में वहां की सरकार के मंत्रियों और बिजनेस लीडर्स के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन


26 जून की शाम को सीएम दुबई से मुंबई आएंगे। मुंबई में वह 27 और 28 जून को हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर मीट 2019 से संबंधित रोड शो में हिस्सा लेंगे। मुंबई के कई बिजनेस लीडर्स के साथ चर्चा भी करेंगे।

29 जून की शाम तक ही मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दुबई दौरे के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री विनय सिंह आदि साथ होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें