फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा कोरियाई पायलट का सुराग, बैरंग लौटी टीम

Fri, 21 Jun 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मुल्थान में धर्माण की पहाड़ियों में लापता 35 वर्षीय कोरियाई पायलट ली का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। ली की तलाश के लिए शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सर्च टीम को मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन


दिन के समय तेज धूप होने की वजह से हेलीकॉप्टर में बैठी टीम की जमीन पर दृश्यता नहीं बन सकी। अब शनिवार को टीम सुबह धूप खिलने से पहले हेलीकॉप्टर से फिर उड़ान भरेगी।

शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने बीड़ के चौगान स्थित लैंडिंग स्थल से दोपहर करीब सवा 12 बजे पायलट की तलाश में उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर ने बिलिंग से पांच किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ धर्मशाला की तरफ उड़ान भरने के बाद छोटा भंगाल स्थित क्रैश प्वाइंट, धर्माण, कोठी-कोहड़, मुल्थान और लोहारड़ी आदि गांवों के आस-पास के जंगल तलाशे।
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को पायलट ने बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी थी। रविवार को भेड़ पालकों ने धर्माण के देवदार के पेड़ पर ग्लाइडर के फंसे होने की सूचना बीड़ में दी थी। उसके बाद से बीड़ के राहुल की अगुवाई में बचाव दल पैदल रास्तों से पायलट की तलाश में जुटा हुआ है।

उधर, एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर से लापता पायलट की तलाश की गई है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। शनिवार को सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें