फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का भटियात दौरा टला, खराब मौसम की वजह से नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर

Thu, 26 Sep 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी/भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए तैयार चुवाड़ी और भरमौर की जनता को वीरवार को उस समय निराशा हाथ लगी जब मुख्यमंत्री का चुवाड़ी और भरमौर दौरा मौसम खराब होने की वजह से रद्द हो गया। मौसम की बाधा के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुवाड़ी नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन भटियात विस क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चुवाड़ी में 70.85 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से गरौता में 5.34 करोड़ रुपये से बनने वाले आईटीआई भवन, 19.19 करोड रुपये से नगर पंचायत चैरी में निर्मित होने वाली मल निकासी प्रणाली की आधारशिला रखी।

इसके साथ ही उन्होंने 2.36 करोड़ रुपये की लागत से धरटा मोड़ से नलोह तक बनाई जाने वाली संपर्क मार्ग के दूसरे चरण, 5.07 करोड़ रुपये की लागत से ड्रामनल्ला सेे रजैन सड़क को स्तरोन्नत, 30.46 करोड़ रुपये की लागत से पटका से डलहौजी सड़क के उन्नयन, 3.33 करोड़ की लागत से मंडरिहर से फगोट सड़क के दूसरे चरण के निर्माण और 1.33 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली धुंडियारा से केहलू संपर्क सड़क के दूसरे चरण का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 3.77 करोड़ की लागत से बनने वाली गरनोटा-भोंट सड़क का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को मौसम करवट बदलने के चलते सीएम का हेलीकॉप्टर शिमला से ही नहीं उड़ पाया। इसके बाद सीएम ने ऑनलाइन शिलान्यास किए और जनता को प्रदेश की विकास की रफ्तार के बारे संबोधित किया। कार्यक्रम में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जरयाल, विस उपाध्यक्ष और चुराह विधायक हंसराज और जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर मौजूद रहे। 

यह हैं चुवाड़ी क्षेत्र की मांगें
चुवाड़ी क्षेत्र की बात करें तो यहां की जनता सिविल कोर्ट, आईपीएच, लोक पीडब्ल्यूडी डिविजन, एचआरटीसी सब डिपो, फिलिंग पंप, वर्कशॉप, चुवाड़ी अस्पताल की अपग्रेडेशन सहित अन्य मांगें हैं। इन मांगों को क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहती थी। मगर मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से लोगों को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें