फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बांधे खली की तारीफों के पुल, दिया ये बड़ा बयान

Fri, 06 Jul 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

द ग्रेट खली रिटर्न शो खत्म होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह खली से मिलने मंडी पहुंच गए। सीएम ने सर्किट हाउस में खली को शॉल, टोपी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


खली को थैंक्स कहते हुए सीएम ने उन्हें देश का महान सपूत कहकर संबोधित किया। शो में शामिल नहीं हो पाने के लिए सीएम ने अफसोस जताया। कहा कि वह बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे।

मौसम ठीक नहीं हो पाया इसलिए वह इस भव्य आयोजन में शरीक नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि 7 जुलाई को शेड्यूल से कुछ समय मिला तो वह सोलन में होने वाले रेसलिंग शो को देखने जरूर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभियानों में ली जाएंगी ग्रेट खली की सेवाएं

सीएम ने कहा कि खली ने प्रदेश में इतना बड़ा इवेंट मंडी में करवाया वह काबिले तारीफ है। खली पर पूरे देश को गर्व है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पॉलिथीन फ्री के साथ ही अन्य अभियानों में वह ग्रेट खली की सेवाएं ली जाएंगी।

प्रदेश में लोकप्रिय खेलों के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स को भी सरकार बढ़ावा देगी। प्रमुख जल स्थलों पंडोह, लारजी, पौंग, कोलडैम, सुंदरनगर आदि में इस खेल के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि युवा इस खेल में भी आगे बढ़ सकें।

इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री गोविंद ठाकुर, अनिल शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें