फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने विपक्ष पर छोड़े कटाक्ष के तीर, बोले- विपक्ष का बाढ़ से पहले ही हो गया नुकसान

Wed, 21 Aug 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर कटाक्ष के तीर साधे। उन्होंने व्यंग्य शैली में कहा कि विपक्ष का बाढ़ से पहले ही नुकसान हो गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये बरसात से पहले ही बह गए हैं। जहां तक हमारे सहयोग की बात है, हम करेंगे परंतु विपक्ष को हुए नुकसान की भरपाई किसी भी सूरत में अब नहीं हो पाएगी।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भोजनकाल के बाद सदन में कहा कि नियम 130 के तहत कांग्रेस विधायकों ने भारी बरसात से प्रदेश में हुए नुकसान पर चर्चा के लिए विषय लाया था। इसके बाद भी समूचा विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है। इससे विपक्ष की इस महत्वपूर्ण विषय पर संजीदगी का पता चलता है।

विपक्ष के सदस्यों ने सदन में आकर बारिश से प्रदेश को हुए नुकसान और अपने क्षेत्रों की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस चर्चा में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, रामलाल ठाकुर  और मोहन लाल ने हिस्सा लेना था परंतु विपक्ष के सभी सदस्य इस दौरान सदन में नहीं आए। 
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि यह उन्हें ठीक नहीं लगा। बेहतर होता विपक्ष प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर चर्चा करता, क्योंकि प्रदेश में कई जानें चली गई हैं और सैकड़ों करोड़ों का नुकसान प्रदेश को हुआ है। ऐसी स्थिति में विपक्ष को सदन छोड़कर नहीं जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें