मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार सीयू की आधारशीला रखेंगे।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा देहरा में एक ही दिन में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। चंबा जिला में सिकरी धार में प्रस्तावित सीमेंट कारखाना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिकरी धार सीमेंट कारखाने के लिए सड़क की सुविधा न होने के कारण देरी हुई है।
प्रदेश सरकार सिकरी धार के लिए सड़क का निर्माण करेगी, ताकि जल्द वहां पर सीमेंट उद्योग स्थापित किया जा सके।अगले वर्ष फरवरी माह में धर्मशाला में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्योग के क्षेत्रों में निवेशक करने वाले निवेशकों को प्रमुखता दी जाएगी।