उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दसवीं और जमा दो के मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले लैपटॉप की योजना को बंद नहीं किया गया है लेकिन इसे किस तरह से और बेहतर बनाया जा सकता है इसको लेकर शिक्षा विभाग से सुझाव मांगा गया है। इसके बाद सरकार मामले में अगला निर्णय लेगी।
बल्ह में पड़ने वाली धुंध एयरपोर्ट निर्माण में रोड़ा
नेरढांगू में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले सर्वे धूमल सरकार के समय में हुआ। सर्वे में पाया गया था कि सर्दियों के दौरान चार महीने तक यहां पर भारी धुंध होती है। सड़क पर वाहन चलाना ही खतरे से खाली नहीं होता। इस कारण एयरपोर्ट निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
बीच में यह बात भी सामने आई कि यूरोप के कई शहरों में साल भर धुंध रहती है और वहां पर भी धुंध के बीच सारा साल हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। ऐसे में वहां की तकनीक से निर्माण किया जाए। दूसरी ओर हिमाचल के साथ चीन की सीमा सटी होने के कारण युद्ध जैसी आपातकाल स्थिति में यहां पर बना बड़ा एयरपोर्ट वायुसेना के लिए भी लाभकारी रहेगा। पठानकोट एयरबेस से उड़ाने नहीं भरनी पड़ेगी।
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मजबूत सरकार है और जनता के आशीर्वाद और सहयोग से चलेगी। यह क्रम बीस साल तक रुकने वाला नहीं। बीस साल तक पार्टी में मिले हर दायित्व को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री बना हूं।
मुख्यमंत्री नाचन विस क्षेत्र के चैलचौक में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने चहेतों को लाभ देने के लिए पांच साल काम किया बिना बजट और वित्त विभाग की मंजूरी लिए बिना संस्थान खोल दिए।
कांग्रेस सरकार ने मिशन रिपीट के लिए आधे अधूरे कार्यों को फट्टा लगाकर वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला और मंडी समेत अनेक जिलों में पहुंचकर वोट बटोरने के लिए उद्घाटन और शिलान्यास किए। पूर्व सरकार ने आबकारी विभाग में एक निगम का गठन कर 2 सौ करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। यह सब चहेतों को लाभ देने के लिए किया गया।
अब मंडी के सिराज को यह सीट मिली
जयराम ने कहा कि स्व. ठाकुर कर्म सिंह से यह सीट मिलते मिलते छिन गई। पंडित सुखराम को भी यह सीट मिलते मिलते रह गई। अब मंडी के सिराज को यह सीट मिली है। जिसे मंडी वाले आगामी दो दशकों तक नहीं छोड़ेंगे।
कांग्रेस ने युवाओं से किया धोखा
जयराम ने कहा कि पिछली सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर प्रदेश के युवाओं से धोखा किया है। पूर्व सरकार 21 हजार युवाओं को 7 करोड़ रुपये ही दे पाई। जबकि पूर्व सरकार ने इस योजना के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये की घोषणा की थी। इस मौके पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, नाचन के विधायक विनोद कुमार और करसोग के विधायक हीरा लाल ने भाग लिया।