आज जब हम नशे के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं। ऐसे में खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे मानसिक और शारीरिक दोनोें ही रूप से भी विकसित हो सकें, इसके लिए यह सराहनीय प्रयास है।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट निकले हुए आज एक साल पूरा हो गया है। आज के दिन मतों की गणना हुई थी। सरकार के गठन की प्रक्रिया की दृष्टि से चुनाव का परिणाम आ गया था।
मुख्यमंत्री ने चुटकी की कि आज हम पोर्टमोर स्कूल में आए हैं, सुरेश भारद्वाज के मतों की गणना भी आज ही के दिन यहीं हुई थी। आज की तिथि शायद यही सोच कर तय की गई है।