फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर पर पाबंदी से कांग्रेसी नेताओं में भी चिंता: जयराम

Thu, 02 May 2019 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकवादी मसूद अजहर पर पांबदी लगाए जाने से पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि देश के विपक्षी नेताओं को भी चिंता है। अपने भाषणों में यह आतंकवादी कांग्रेस और कम्युनिस्ट नेताओं की तारीफ करता था।

विज्ञापन


ये पार्टियां देशहित को ताक पर रखकर वोट के लालच में पाकिस्तानी आतंकवादियों के समर्थन में खड़ी दिखती हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के जबरदस्त कूटनीतिक प्रयासों से एक बार फिर साबित हो गया है कि मोदी है तो मुमकिन है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले मोदी के आदेश पर भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के अड्डे तबाह करने का पराक्रम दिखाया था। तब राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने पाकिस्तान की भाषा बोलकर सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और प्रधानमंत्री का अपमान करने के लिए कहते थे की मोदी चीन से डरते हैं। अब मोदी के प्रयासों ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को झुकने पर मजबूर कर दिया।

 जयराम ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में पिछले पांच सालों में आतंकवाद के खात्मे के लिए मोदी सरकार ने अत्यंत प्रभावी कार्रवाई करके जिहादी तत्वों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान सैकड़ों आतंकवादी ढेर किए गए और उनके सरगनाओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से निपटने में सेना के अलावा कूटनीतिक प्रयासों का भी इस्तेमाल किया गया। सीएम ने कहा कि मसूद और राहुल गांधी दोनों ने सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तानी हवाई हमलों की सच्चाई को मानने से इनकार कर दिया था।

लेकिन देश की जनता को यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। हिमाचल के हजारों जवान सेना में कार्यरत हैं और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी यहां हैं। यह बड़ा वर्ग देश की हिफाजत में मोदी के प्रयासों का समर्थन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें