फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश एक चुनाव के लिए शेष कार्यकाल छोड़ने को तैयार : जयराम

Sun, 23 Sep 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना शेष कार्यकाल छोड़ने को तैयार हैं। कहा कि अगर देशहित के लिए उन्हें अपना पद छोड़ना पड़े तो वह तैयार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को हिमाचल विधानसभा में आयोजित एक देश एक चुनाव विषय पर चर्चा के लिए आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र चार की कार्यशाला के दौरान जयराम ने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए बड़ा एलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लगातार चुनावी चक्र चलते रहने से ही हर प्रदेश में विकास कुंद होता है। ऐसे में अगर एक बार एक साथ चुनाव हो जाएं तो उसके बाद बचे हुए समय में सरकारें बेहतर काम कर सकती हैं। 

विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने एक देश एक चुनाव का विरोध किया

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने धन्यवाद संबोधन के दौरान एक देश एक चुनाव का विरोध किया। उन्होंने न सिर्फ इसे अव्यवहारिक बताया बल्कि असांविधानिक भी ठहराया।

कहा कि नई व्यवस्था लागू करने से पहले कानूनी पहलुओं पर भी विचार होना चाहिए। इससे पहले गुजरात, हरियाणा, पंजाब व जम्मू कश्मीर से आए विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायकों ने भी विचार रखे। रविवार को ई विधान की कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी।
 
विज्ञापन

निर्णय नहीं, चर्चा के लिए है यह प्रयास : सुमित्रा महाजन

कार्यशाला के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह सिर्फ एक मुद्दे पर विचार रखने के लिए किया प्रयास है। यह न समझा जाए कि जो यहां तय होगा वही लागू होगा।

किसी कानून को बनाने और पारित कराने में तो अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं, लेकिन अपने विचार नहीं रख पाते। यही वजह है कि जब देश में एक देश एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो रही है तो उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों के भी विचार जानने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया।

कहा कि ऐसी कार्यशाला में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का शामिल होना बेहद काबिलेतारीफ है। इस कार्यशाला में क्षेत्र चार के सभी प्रदेशों के विधायकों को भी शामिल कराने पर उन्होंने हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें