फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की चुटकी पर गर्माया राजनीतिक माहौल, बोले- रामस्वरूप इस बार अच्छे से दांव लगाना

Mon, 30 Apr 2018 12:11 PM IST
राकेश राणा, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शनिवार को कुल्लू के रथ मैदान में कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने सांसद रामस्वरूप शर्मा को लोकसभा चुनाव के लिए चौकन्ना कर दिया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कह दिया कि रामस्वरूप इस बार अच्छे से दांव लगाना।

विज्ञापन


रामस्वरूप शर्मा के कबड्डी खिलाड़ी होने का हवाला देते हुए उन्होंने चुटकी ली। इससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र में रामस्वरूप शर्मा के अलावा कुल्लू से भी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदार हैं।

इस चुटकी के बाद इन दावेदारों की होश उड़ गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंच से सीएम ने रामस्वरूप शर्मा की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

सांसद भी सीएम के साथ

सांसद भी सीएम के तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनके साथ हैं। दौरे के पहले दिन भी सीएम बजौरा में कह चुके हैं कि रामस्वरूप चाहते हैं कि अच्छी घोषणाएं हों, ताकि उन्हें माइलेज मिले। चौथे वर्ष में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कुल्लू समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दौरों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

उन्होंने मनाली गांव को भी गोद लिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से महेश्वर सिंह पूर्व में सांसद रह चुके हैं, जबकि गत चुनाव में भाजपा ने आखिरी समय में रामस्वरूप शर्मा पर दांव खेला था। कुल्लू सदर से विस चुनाव में हार के बाद महेश्वर सिंह इन दिनों राजनीतिक पुनर्वास के लिए अंदरखाते लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें