फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा निवेशक सम्मेलन से बनेगी निवेश मित्र छवि : जयराम

Thu, 18 Oct 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार अगले वर्ष फरवरी में धर्मशाला में एक मेगा निवेशक सम्मेलन आयोजित करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मेगा निवेशक सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिदृश्य में निवेशकों को हिमाचल की ओर आकर्षित करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


हिमाचल में निवेश के कई लाभ हैं, जैसे कि निवेश मित्र पर्यावरण, व्यापार में आसानी, पर्याप्त बिजली व प्रशिक्षित मानव संसाधन। सम्मेलन के माध्यम से कृषि खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, ऊर्जा, पर्यटन व संबंधित अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश के लिए हिमाचल प्रदेश को आदर्श राज्य के तौर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, ऊर्जा, पर्यटन व संबंधित अधोसंरचना, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी व संबंधित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। कहा कि सरकार जनमंच में प्राप्त हो रही शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के प्रयास कर रही है। जन मंच के दौरान लोगों की शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें