फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा भत्ता बढ़ाना गलत है तो लिखकर दें विधायक, पुनर्विचार करेगी सरकार : सीएम

Thu, 05 Sep 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हिमाचल में विधायकों, मंत्रियों और पूर्व विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने को लेकर शुरू हुए विरोध के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा भत्ता बढ़ाना गलत है तो इस बाबत विधायक लिखकर दें, सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी। राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की धूमल और वीरभद्र सरकारों के समय भी विधायक वेतन बढ़ाने की मांग करते रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व की सरकारों ने विधायकों की मांग पर उनका वेतन भी बढ़ाया। हमने तो यात्रा भत्ते में मामूली बढ़ोतरी की है। यात्रा भत्ता भी विधायकों-मंत्रियों को तब मिलेगा, जब वे यात्रा पर जाएंगे। यात्रा से लौटने के बाद सभी टिकट लेखा शाखा में जमा करवाने होंगे। इन टिकटों का फिर ऑडिट होगा। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर विधायकों-मंत्रियों के बैंक खातों में यात्रा भत्ता आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने विधानसभा सदन में सर्वसम्मति से यात्रा भत्ता बढ़ाने के विधेयक को पास किया है। अब सदन से बाहर जाकर कुछ विधायक इसका विरोध कर रहे हैं, तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक इस बाबत लिखित में अपना विरोध जताएंगे तो सरकार इस मामले पर दोबारा विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल के बयान पर ली चुटकी, कहा सब हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं, मैं अभिनंदन करता हूं

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विधायकों के भत्ते बढ़ाने को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल सब हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। मैं अभिनंदन करता हूं।

वायरल ऑडियो की जांच का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने किन्नौर की क्रिकेट टीम के चयन को लेकर वायरल एक ऑडियो की जांच करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी मामला पूरी तरह से उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी।

बता दें कि इस वायरल ऑडियो में एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को एक केंद्रीय मंत्री और एक प्रदेश के मंत्री का नाम लेकर धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें