फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने कांग्रेस की चार्जशीट पर किया पलटवार, दिया ये बयान

Thu, 01 Nov 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर तल्ख टिप्पणी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर चार्जशीट की बाते करेगी तो वह यह ना भूलें कि हमारे पास उनके पिछले पांच सालों की चार्जशीट है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पार्टी के नेताओं के खिलाफ तथ्यहीन और सत्यता से परे आरोप बिल्कुल भी सहन नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि अगर कांग्रेस कोई सुझाव की दृष्टि से आग्रह करती है, तो वह इसका स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार को कांग्रेस के किसी सुझाव की जरूरत नहीं है और भाजपा सरकार अपना कार्य कर रही है। यराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के ठंडे जिला मंडी में भी हमीरपुर के नेरी कॉलेज की तर्ज पर सरकार उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय खोलने जा रही है और यह मामला वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली

उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने प्रदेश सरकार को हिमाचल भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की बात कही है। प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है और शीघ्र गुजरात में भी हिमाचल का अपना भवन होगा, जहां प्रदेश के लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसी आए दिन उनके दिल्ली दौरे को लेकर परिक्रमा समेत अन्य तरह के अपशब्दों का प्रयोग करते रहते थे। लेकिन महज दस माह के अल्प कार्यकाल में केंद्र सरकार से 9 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।

केंद्र सरकार से अधिकांश प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है। जिसके बाद अब उन कांग्रेसियों ने चुप्पी साध ली है, जो उनके दिल्ली दौरे को लेकर सवाल उठाते रहते थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार सड़कों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपये के अलग से बजट का प्रावधान किया है।

बरसात में खराब हुई सड़कों की मरम्मत कार्य तेज गति से शुरू हो चुका है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर और जिप अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें