फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की सीमा के साथ चीन की बढ़ रहीं गतिविधियां : सीएम जयराम

Mon, 30 Jul 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में चीन की बढ़ रही दखलंदाजी चिंता का विषय है। यह सुरक्षा की दृष्टि से चुनौती और परेशान करने वाला मामला है।

विज्ञापन


चीन से सटी हिमाचल सीमा पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लगी है। चीन की हरकतों को देखते हुए अर्द्धसैनिक बल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी।

मुख्यमंत्री  ने सोमवार को यह बात आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय तारा देवी में पर्वतारोही दल को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। ये पर्वतारोही उत्तरी सीमा पर्वतारोहण अभियान के तहत 40 दिनों में समुद्र तल से 20,630 फीट ऊंचे लाहौल-स्पीति जिले के मणिरांग पर्वत को फतह करेंगे।

विज्ञापन

रोहतांग टनल के बाद लेह तक के लिए तीन और टनल बनाना प्रस्तावित

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सीमाआें की सुरक्षा को और मजबूत करना अब जरूरी हो गया है। हिमाचल ऐसा प्रदेश है जिसकी सीमा चीन के साथ लगी है और चीन अपनी सीमाओं पर गतिविधियां बढ़ा रहा है।

चीन की ओर से पैदा किए जाने वाले हर खतरे से निपटने में भारत सक्षम है। जिस तरह से चीन प्रदेश के साथ लगती सीमाओं पर पूरी प्लानिंग से कार्य कर रहा है, भारत भी सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का काम कर रहा है।

प्रदेश सरकार ने अभी इस मसले पर केंद्र से अभी तक विस्तृत चर्चा नहीं की है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के बाद लेह तक के लिए तीन और टनल बनाना प्रस्तावित हैं। इनके बनने से लाहौल-स्पीति के लोगों को तो लाभ होगा ही, सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से भी ये टनल फायदेमंद होंगी। 
विज्ञापन

सीमांत और नक्सली क्षेत्रों में लड़ रहीं 60 इकाइयां 

जरूरत पड़ने पर हमारी सेनाएं आसानी से सीमा तक पहुंच सकेंगी। बार्डर, निरीक्षक जनरल एचएस गोराया (पीएमजी) ने कहा कि आईटीबीपी ने 200 से अधिक चोटियों पर भारत एवं बल का झंडा फहराया है।

इस समय भारत की सीमा, आंतरिक सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस बल की 60 से अधिक इकाइयां कार्य कर रही हैं। इस पर्वतारोहण अभियान का मकसद जवानों को ऊंचाई वाले क्षेत्र के बार्डर की सुरक्षा के लिए तैयार करना है।

23 सदस्यीय दल में से 16 पर्वतारोही जवान आठ-आठ की टुकड़ियों में चोटी फतह करेंगे। इस अभियान में अपने साथ ले जाई गई खाद्य सामग्री के खाली पैकेट आदि जवान अपने साथ लाकर स्वच्छ भारत का संदेश देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें