हीं, जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच अटल टनल से अतिरिक्त आटे की खेप को लाहौल पहुंचाया गया। हालांकि, घाटी में पीडीएस आटे की दो माह तक का भंडारण सुरक्षित है। निजी दुकानों में आटे की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीआरओ से विशेष अनुमति लेकर अटल टनल से आटा व सैनिटाइजर की खेप को पहुंचाने का काम किया है। टनल के रास्ते से ही स्वास्थ्य विभाग के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा संतुलन किट को भी घाटी में पहुंचाया गया है। उपायुक्त स्मृतिका नेगी ने कहा कि लोनिवि व बीआरओ को सीमित संख्या में मजदूरों के साथ सड़क बहाली के काम को जारी रखने की छूट दी गई है।
इस बीच बीआरओ व लोनिवि की टीम मनाली-लेह सड़क मार्ग व घाटी के भीतर संपर्क सड़क मार्गों की बहाली में जुटे हैं। घाटी में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क की कमी न हो, इसके लिए स्थानीय महिला मंडलों की मदद ली जा रही है। महिलाएं जल्द ही करीब पांच हजार मास्क तैयार करेंगी। कहा कि घाटी के सभी प्रवेश द्वार दारचा, रारी-छिका, तिंदी व कोकसर में पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें मेडिकल टीम भी तैनात हैं। सरकार के निर्देश के मुताबिक चौकियों पर तैनात जवान व स्वास्थ्य कर्मी लाहौल में प्रवेश करने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखने के साथ प्रशासन को जानकारी देगी।