फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक: जयराम ठाकुर

Mon, 05 Aug 2019 06:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारत सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। इससे जम्मू और कश्मीर के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक जन-जीवन और विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता भी सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन


राष्ट्र के सर्वोच्च हित में लिए गए इस निर्णय की सराहना करते हुए जयराम ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से केंद्र में भाजपा सरकार की सुदृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का पता चलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उठाए गए इस कदम से जम्मू और कश्मीर में शांति, प्रगति तथा समृद्धि के नए अध्याय का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी इस फैसले का स्वागत कर इसे ऐतिहासिक बताया है। वहीं, प्रदेश भाजपा ने सोमवार को पूरे हिमाचल में जश्न मनाया।

जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बनाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

जगह-जगह पर नाच-गाना भी हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई। शिमला में मंडल भाजपा की ओर से नाज के पास जश्न मनाया गया। राज्य भर में भाजपा के अलग-अलग मंडलों में भी इसी तरह खुशी मनाई गई।

जिला मुख्यालयों पर भी मोदी और शाह की जय-जयकार होती रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल रहा। इस फै सले के बहाने भाजपा नेता सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें