भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद आयोग के चारों सदस्यों को वेतन और अन्य सारे भत्ते मिलाकर हर माह करीब डेढ़ लाख से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही हमीरपुर से लोक सेवा आयोग के लिए शिफ्ट हुए आधा दर्जन से अधिक कैटेगिरी की भर्तियों में से कुछेक को हमीरपुर शिफ्ट करने पर निकट भविष्य में विचार होगा।
कहा कि बजट सत्र में विपक्ष के वॉकआउट समझ से परे रहा। विपक्ष के पास कोई गंभीर विषय नहीं था। वॉकआउट खुद प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को देशहित में कार्य करना होगा। बीमार होने पर इलाज के दौरान ली जाने वाली दवाइयों से कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए साइंस में इस दृष्टि से कार्य होने चाहिए कि लोगों को कोई बीमारी ही न हो।