फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खालिस्तानी झंडे लगाने का आरोपी युवक पंजाब के मोरिंडा से गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/मोरिंडा

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य गेट पर गत शनिवार रात खालिस्तान के झंडे लगाने और दीवारों पर नारे लिखने के आरोप में प्रदेश पुलिस ने पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरबीर सिंह उर्फ राजू (30) पुत्र स्वर्गीय राजिंद्र सिंह निवासी मोरिंडा जिला रूपनगर का रहने वाला है। वहीं, दूसरे आरोपी विनीत सिंह की पंजाब के चमकौर साहिब में तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी हरबीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी धर्मशाला के नजदीक किसी होम स्टे में रात को ठहरा था। दोनों आरोपी स्कूटर से तपोवन स्थित विधानसभा भवन तक गए और रात को झंडे और दीवारों पर नारे लगाने के बाद इसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने मोबाइल टॉवर की लोकेशन और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पंजाब के मोरिंडा में छापा मारकर आरोपी को पकड़ा है। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस अन्य गिरफ्तारियां भी कर सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला कोर्ट से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है। उधर, थाना सदर मोरिंडा के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने हरबीर को खालिस्तानी पोस्टर लगाने के शक में पकड़ा है। मंगलवार देर रात से ही हिमाचल पुलिस मोरिंडा में रेकी कर रही थी। बुधवार सुबह शुगर मिल के सामने एक घर में टीम ने छापा मारा और हरबीर को दबोच लिया। राजू ऑन कॉल ड्राइवर का काम करता है। आरोपी को पुलिस मोरिंडा थाने लाई, जहां से कानूनी कार्रवाई के बाद हिमाचल पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं, हरबीर की मां लाभ कौर ने कहा कि उनका बेटा किसी ऐसे मामले में शामिल नहीं है।  

पुलिस की भनक लगते ही भागा पम्मा
हिमाचल पुलिस को इस मामले में परमजीत सिंह पम्मा निवासी गांव रुड़की हीरां के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात सिविल वर्दी में पुलिस कर्मचारी गांव में घूम रहे थे, लेकिन पम्मा को पुलिस की भनक लग गई, जिसके बाद वह फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें