फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कलेंडर जारी, 45 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

Fri, 31 Aug 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के के लिए प्रदेश सरकार ने इस साल 45.43 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। शुक्रवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खेल कलेंडर 2018-19 को जारी करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके चलते राज्य के युवाओं ने जकार्ता में एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना में सभी विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाएंगे। राज्य में ऐसे नौ नए मैदान तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग ने अभी तक राज्य में पंचायत स्तर पर 57 बहुउद्देशीय स्टेडियमों और 3200 छोटे मैदानों का निर्माण किया है।
विज्ञापन


शिमला जिले के सरस्वतीनगर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक करोड़ की राशि जारी की गई है। राज्य खेल परिषद को दो करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया गया है। अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना में 46 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

राज्य सरकार प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है। 500 से अधिक ऐसे खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

सोलन, किशनपुरा, पालमपुर, घुमारवीं तथा बिलासपुर में इंडोर स्टेडियमों के निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, सचिव दिनेश मल्होत्रा, निदेशक सीपी वर्मा, अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत मेहता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें