फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने लिया कुलदेवी का आशीर्वाद, कुछ ही देर में भरेंगे नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में आज दो दिग्गज नेताओं का नामांकन है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी तो वहीं दूसरी तरफ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर आज नामांकन भरने जा रहे हैं। दोनों ही आज सोशल माडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से पहले ऐसे प्रत्याशी हैं जो इस बार नामांकन के दौर में ट्रेंड हुए है। अभी तक हिमाचल का कोई भी प्रत्याशी सोशल माडिया पर ट्रेंड नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने आज सुबह कुलदेवी का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। कुछ ही देर में अनुराग नामांकन भरेंगे। वे जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती भी अनुराग ठाकुर के साथ मौजूद रहेंगे।शहर में रोड-शो करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें