मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को राज्य में विकासात्मक गतिविधियों में सीएसआर के तहत धन का निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे सरकार की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।