फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में फंसे हिमाचलियों के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर: जयराम ठाकुर

Thu, 06 Dec 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विदेश में पैसा कमाने गए हिमाचलियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। भविष्य में कोई भी हिमाचली विदेश में न फंसे, इसके लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई एजेंट पैसा कमाने का लालच देकर हिमाचलियों को विदेश में ले जाते हैं, लेकिन वे वहां पर फंस जाते हैं। ऐसे में सरकार प्रदेश में काम करने वाले सभी एजेंटों के लिए सख्त नीति अपनाएगी।

विज्ञापन


सीएम जयराम ने कहा कि मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट वीजा के नाम पर ठगी करते पाए गए एजेंट पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम जयराम ठाकुर वीरवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में करीब 109.12 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन किए। सीएम के साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार और हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ऊना को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दौरे के दौरान ऊना जिले को करोड़ों की सौगात दी। पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीएम ने सबसे पहले पुलिस लाइन झलेड़ा में प्रशासनिक भवन का नींव पत्थर रखा, जिस पर करीब 3.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद सीएम जयराम पेखूवेला पहुंचे। जहां पर 1.31 करोड़ की लागत से तैयार पुल का उद्घाटन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामपुर में लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल वर्कशॉप का नींव पत्थर रखा, जिस पर 87.94 लाख की लागत आएगी। इसके बाद सीएम जयराम ने करीब 29.39 करोड़ से बनने वाले मिनी सचिवालय को शिलान्यास किया। ऊना गोल्डन जुबली कार्यक्रम में जाने से पहले सीएम ने ट्रक यूनियन ऊना के समीप 2.06 करोड़ की लागत से बनने वाले न्यू मॉडर्न पुलिस स्टेशन बिल्डिंग ऑफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के भवन का शिलान्यास किया।

दोपहर बाद सीएम जयराम ठाकुर रक्कड़ कॉलोनी पहुंचे, जहां पर 73 लाख की लागत से बिजली बोर्ड के दूसरे फेस का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जलग्रां पहुंचे, जहां पर बहडाला, चताड़ा खड्ड के स्वां तटीयकरण के चैनलाइजेशन का शिलान्यास किया। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दौरे का अंतिम शिलान्यास चंद्रलोक कॉलोनी ऊना में किया, जहां पर सीएम ने 48.95 करोड़ की लागत से बनने वाले दिव्यांगों के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर के भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें