इसका खामियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सकों के केवल 276 पद रिक्त हैं। दिसंबर तथा जनवरी में इनमें से अधिकांश पद भर दिए जाएंगे।
राज्य के दूरदराज तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों को अतिरिक्त वित्तीय लाभ सहित नियुक्त किया जा रहा है। परमार ने कहा कि राज्य के लिए 6 ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत हुए हैं। इनमें आईजीएमसी शिमला, मेडिकल
कॉलेज टांडा (कांगड़ा), चंबा, नेरचौक, हमीरपुर और रामपुर शामिल हैं, जबकि कुल्लू और बिलासपुर में ये केंद्र पहले संचालित किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों के कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाए।