फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा शालिका को बना दिया सीएम का मंच, हाईवे के किनारे कर दी जनसभा

Mon, 01 Apr 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वर्षा शालिका के बाहर संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के कफोटा और पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन थे। इस दौरान सतौन में भी एक जनसभा रखी गई। सतौन में नेशनल हाईवे 707 पर बस स्टॉप के नजदीक बनी वर्षा शालिका को ही भाजपाइयों ने मंच बना दिया।

विज्ञापन


वर्षा शालिका में बाकायदा कुर्सियां भी लगाई गई थीं। ऐन मौके पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद कुर्सियां हटाकर वर्षा शालिका के आगे लगा दी गईं। यहीं से मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सीएम की जनसभा के दौरान लोग एनएच किनारे खड़े रहे।

इससे मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। बसों को स्टॉपेज के बजाय आगे-पीछे रुकना पड़ा। पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने वर्षा शालिका के अंदर कुर्सियां लगाईं। शिकायत पर कुर्सियां निकालकर बाहर एनएच किनारे लगा दीं। बस स्टॉप पर टैंट लगाए गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इस रैली के दौरान आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव रामेश्वर शर्मा ने निर्वाचन आयोग से इसकी लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। उधर, एसडीम शिलाई योगेश चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में आते ही वर्षा शालिका से कुर्सियां हटाने को कहा गया था। उन्होंने इसकी जांच करने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें