फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने का हिसाब मांगने वाले 70 सालों का जवाब दें: जयराम

Fri, 23 Feb 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी/नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले सरकार ने टायर्ड और रिटायर्ड अधिकारियों को घर भेजकर फिजूलखर्ची पर लगाम लगाई है। पूर्व सरकार की विदाई के दिन जब नजदीक चल रहे थे तो धड़ाधड़ घोषणाएं कर नई सरकार के लिए चुनौतियां खड़ी कर दीं, लेकिन सरकार ने पहले ही दिन से ऐतिहासिक निर्णय लेने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


अब सरकार जनहित में कई योजनाओं पर काम कर रही है तो विपक्षी दल डेढ़ माह के कार्यकाल का हिसाब मांगने में लग गए हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी डेढ़ माह का ही वह हिसाब मांगने की जल्दी कर रहे हैं, जबकि उन्हें कोई जल्दी नहीं है।

यह सरकार पांच साल के लिए नहीं बनी है, बल्कि 20 से 25 सालों के लिए बनी है। यदि वे सरकार के डेढ़ माह के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं तो देश में 70 सालों में से 50 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका हिसाब भी तो देना बनता है। सीएम बोले - इस सरकार के विकास का असली चेहरा जनता बजट सत्र के बाद देखेगा। मुख्यमंत्री नालागढ़ के निचला खेड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता को अपना रही है। पारदर्शी तथा स्वच्छ प्रशासन देने के लिए कृतसंकल्प है।

कांग्रेस नेता सरकार के लगभग 54 दिनों में किए गए कार्यों को जानने के लिए उत्सुक हैं और वे सरकार से इसका उत्तर जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य को कर्ज में धकेल कर रख दिया और प्रदेश पर 46 हजार 500 करोड़ का ऋण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें