फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने साधा निशाना: हिमाचलियों को गुमराह करने की तैयारी कर रहा दिल्ली वाला

Sun, 24 Apr 2022 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। सरकार ने अपने चार साल और चार माह के कार्यकाल में एक दिन भी जनसेवा से छुट्टी नहीं ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने की राह तलाश रही आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुराह विस क्षेत्र के भंजराड़ू में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली वाला हिमाचलियों को गुमराह करने की तैयारी में है। कहा कि आप सुप्रीमो ने हिमाचलियों को लुटेरा कहकर प्रदेश की जनता का अपमान किया है। विधानसभा चुनाव में आप को जनता इसका जवाब देगी। 

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने भंजराड़ू स्थित कला मंच में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले विस उपाध्यक्ष हंसराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। सरकार ने अपने चार साल और चार माह के कार्यकाल में एक दिन भी जनसेवा से छुट्टी नहीं ली है। हर वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास रहा। कर्मचारी हो या आम वर्ग, सरकार ने इनके उत्थान के लिए प्रयास किए हैं। प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास हुआ है। 

एक भी विकास का काम नहीं बता पाए थे कांग्रेसी 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उनसे एक प्रश्न पूछा था कि एक ऐसा विकास कार्य बताओ, जो उनकी सरकार ने किया है। इसका जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता एक-दूसरे की शक्ल निहारते दिखे। कांग्रेस नेता पूर्व सरकार का एक भी विकास कार्य नहीं बता पाए थे। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आपस में ही उलझी है। चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद अब कांग्रेसी शांत हो गए हैं। इस दौरान सांसद किशन कपूर सहित भाजपा मंडल चुराह के पदाधिकारी और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें