दल ने कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से प्रथम चरण और द्वितीय चरण की परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। ये परियोजनाएं 2020 तक पूरी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत 19 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 16 पूरी कर ली गई हैं।
ये तीन परियोजनाएं जून 2020 तक पूरी कर ली जाएंगी। इनमें शिमला का सौंदर्यीकरण, टाउन हाल की बहाली, टूटीकंडी शिमला में एक हजार कारों के लिए पार्किंग और चिंतपूर्णी में पार्किंग और पर्यटन एकीकृत केंद्र बनाना मुख्य परियोजनाएं हैं।
द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और इन्हें 2020 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान एडीबी के दल का रवैया उत्साहवर्द्धक था।इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यटन मनीषा नंदा ने फरवरी में दल के साथ प्रारंभिक बैठकें की थीं तथा दल को शिमला आने का आग्रह किया था।
मनीषा नंदा ने सकारात्मक प्रतिक्त्रिस्या के लिए दल को अवधारणा योजना तथा प्रारम्भिक परियोजना रिपोर्ट सौंपी थी। मनीषा नंदा ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की संभावित सूची तैयार कर ली गई है तथा प्रदेश में विभिन्न पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं सुदृढ़ करने पर आज चर्चा की गई।
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) का एक दल मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के सर्वेक्षण के लिए सात मई 2018 को मंडी का दौरा करेगा। इस संबंध में एएआई के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की।
यह दल पूर्ण व्यवहारिकता रिपोर्ट के लिए बल्ह उपमंडल के नेर धांगू, पधर के गोगड़धार, गोहर उपमंडल मोबिसेरी आदि प्रस्तावित स्थलों सहित अन्य स्थानों का दौरा करेगा। उपायुक्त मंडी दल के साथ समन्वय रखेंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अपने पूर्व दौरों के दौरान यह मामला प्रधानमंत्री तथा नागरिक उड्डयन मंत्री से उठाया था।
उन्होंने अधिकारियों से सर्वेक्षण करने और इस कार्य की प्रक्रिया की गति को बढ़ाने को कहा, जिससे मंडी में शीघ्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मनीषा नंदा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। उन्होंने अपनी सरकार और संगठन के कामकाज की जानकारी दी। जयराम ने शाह को वर्ष 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री ने शाह को गुलदस्ता भेंट किया। सूत्रों ने बताया कि सीएम ने शाह को आश्वस्त किया है कि सरकार में संगठन नेताओं को खासी तरजीह दी जा रही है। उन्होंने सीएम के रूप में उन पर विश्वास जताने का भी आभार व्यक्त किया।
साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तमाम नीतियों को लागू करने के लिए उनकी राज्य सरकार प्रयासरत है। जयराम ठाकुर कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। राज्य के लिए कई योजनाओं पर उनसे भी चर्चा कर चुके हैं।