प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने महामारी के दृष्टिगत पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान हमीरपुर जिला के बिझड़ी खंड की ग्राम पंचायत जांबली के प्रधान सतीश सोनी, बमसन खंड के कक्कड़ ग्राम पंचायत की प्रधान ज्योति ठाकुर, ग्राम पंचायत अणु के प्रधान सुंदर धीमान, ऊना जिला के अंब खंड की अंब टिक्का ग्राम पंचायत प्रधान दर्शन सिंह और ऊना जिला के ही अंब खंड की ग्राम पंचायत लारोली के प्रधान ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपने विचार साझा किए। निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज ललित जैन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और वीडियो कांफ्रेंसिंग का संचालन किया। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, सचिव ग्रामीण विकास डा आरएन बत्ता और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में उपस्थित थे।