रेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ 30 वर्ष पूरा होने पर यह उपहार देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका-शिमला रेल मार्ग से अधिक पर्यटक और यात्री आ सकेंगे।
उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर और ऊना-हमीरपुर रेल मार्गों पर तीव्र गति से कार्य करने की मांग रखी। शिमला रेलवे स्टेशन के समीप सभी सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला पार्किंग निर्मित करने का भी आग्रह किया।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग और व्यावसायिक परिसर के लिए निविदाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इन सुविधाओं से शिमला में यातायात व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।
राज्य सरकार से ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बालदी, मनीषा नंदा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और मीडिया सलाहकार रोहित सावल भी मौजूद रहे। ।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस बैठक में शामिल हुए।
केंद्र सरकार जयंती पर एक साल तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। आयोजनों को लेकर गठित की गई कमेटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं। बैठक में राज्यों को कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। ब्यूरो