फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन ने मिले सीएम जयराम, उठाए ये मामले

Wed, 18 Jul 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से पठानकोट-मंडी और शिमला-मटोर सड़क को फोरलेन बनाए जाने का मामला उठाया। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर चल रहे कार्य में हस्तक्षेप करने का भी मामला उठाया। फोरलेन का कार्य धीमा चल रहा है। यह कुल्लू मनाली तक जाएगा। 

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की 25 रोड स्ट्रेचिज को नेशनल हाइवे अधिसूचित करने का आग्रह किया। उन्होंने इन रोड स्ट्रेेचिज को स्तरोन्नत के लिए विकासात्मक कार्यों की भी स्वीकृति मांगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इन 25 स्ट्रेचिज के सर्वे को अंतिम रूप दिया जा चुका है और शेष 33 स्ट्रेचिज को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक विशेष भौगोलिक स्थितियों वाला पहाड़ी राज्य है। सड़कें इस राज्य की जीवन रेखाएं है।

नितिन गडकरी ने इन मामलों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को मामलों पर उचित कार्रवाई करने तथा प्रगति रिपोर्ट और संभव समाधानों से उन्हें अवगत करवाने को भी कहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी इस दौरान मौजूद रहे। 

डॉ. हर्षवर्धन से मिले जयराम, कई मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केेंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के लिए 1125 करोड़ रुपये के प्राकृतिक जल संसाधन प्रबंधन परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन कोष (एनएएफसीसी) में 57.75 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को वित्तपोषित करने को मंजूरी देने का भी आग्रह किया। डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने प्रदेश सरकार की जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के परिणामस्वरूप वनों को हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए वृक्षारोपण की सहमति की मांग पर विचार करने को सहमति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

राज्य सरकार को दें 10 हेक्टेयर तक वन मंजूरी की शक्ति : सीएम 

सीएम नेे केंद्रीय मंत्री से राज्य सरकार को वर्तमान में विकासात्मक कार्य के लिए प्रदान की गई एक हेक्टेयर वन भूमि की क्षमता सीमा को 10 हेक्टेयर करने का आग्रह किया, जिससेराज्य सरकार तत्काल वन मंजूरी प्रदान कर सके और विकास कार्यों में वन स्वीकृति की देरी से प्राप्त होने के कारण कोई बाधा न पड़े।

उन्होंने मंत्री को बताया कि अब तक इसके तहत 13 विषयों को छूट दी गई है तथा उन्होंने आग्रह किया कि इस सूची में गौशाला और शिक्षण संस्थानों को भी शामिल किया जाए। 
विज्ञापन

अमित शाह से मिले सीएम जयराम ठाकुर, सियासी चर्चा की

सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार देर शाम नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। उन्होंने शाह से हिमाचल में सरकार और संगठन से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने शाह से यह भेंट देर शाम को ही।

इससे पहले सीएम ने हिमाचल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे से भी भेंट की। उनसे निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर के शिमला लौटने के बाद कुछ नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें