फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की कुर्सी संभालते ही जयराम ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

Fri, 29 Dec 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल का मुख्यमंत्री बनने के दूसरे ही दिन जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने जुलाई माह से लंबित तीन फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा कर दी। डीए की किस्त जनवरी के वेतन में फरवरी से मिलेगी। एरियर का पैसा जीपीएफ में जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह तोहफा वीरवार को राज्य सचिवालय के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दिया। कर्मचारियों को इस सौगात से प्रदेश के खजाने पर 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बुधवार का दिन उनके जीवन का सबसे अहम दिन था।

जब वह सीएम पद की शपथ ले रहे थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कर्मचारियों की भूमिका अहम है। कर्मचारी ईमानदारी और मेहनत से काम करें, सरकार का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। जयराम ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने संघर्ष देखा और किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी ईमानदारी, मेहनत से काम करें सरकार देगी पूरा सहयोग

आज संघर्ष के बल पर जहां पहुंचे हैं उसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि काम हमेशा मेहनत और लगन से करना चाहिए। यह नहीं सोचना चाहिए कि काम छोटा है या बड़ा। प्रदेश के कर्मचारी भी इसी भावना से सरकार का साथ देते हुए काम करें और प्रदेश को आगे बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने स्वागत समारोह पर कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा अच्छी है और यह जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कामकाज को प्रोत्साहन मिलता है। इसमें और जो भी प्रयास करने ती जरूरत होगी वह की जाएगी।

हालांकि, इतना जरूर कहा कि पहले सरकार की स्थिति देने की है भी या नहीं, यह देखना होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, डॉ. रामलाल मारकंडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीवर के हर स्तर पर सीखते रहना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखने की उम्र नहीं होती और व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक स्तर पर सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखने की उम्र नहीं होती और व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक स्तर पर सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं सुझावों का हमेशा ही सम्मान करता हूं और मेरा मानना है कि एक आम आदमी द्वारा दिया गया सुझाव भी जीवन के लिए फलदायी हो सकता है और जीवन में बदलाव का एक माध्यम बन सकता है।

सचिवालय संघों ने जताया आभार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महा सचिव कमल कृष्ण शर्मा, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन जस्सल, सचिवालय निजी सचिव निजी सहायक संघ के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सचिवालय चालक संघ के महासचिव महेंद्र शर्मा, सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेकराम शर्मा ने

राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों का खयाल रखेगी और कर्मचारी भी दिन रात एक कर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

महंगाई भत्ता देने पर आभार
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से राज्य के सभी कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का स्वागत किया है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ने कार्यालय में पदार्पण करते ही सबसे पहले प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ  झलकता है मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हितैषी हैं।

जयराम की अगुवाई में विकास करेगा हिमाचल
अखिल भारतीय अस्थाई अध्यापक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान, राष्ट्रीय प्रेस सचिव चंदन नेगी ने प्रदेश में बनी नई भाजपा सरकार को बधाई दी है। उन्होंने आशा जताई है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।

महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित हिमाचल से अस्थाई अध्यापक महासंघ के प्रदेश प्रतिनिधि राममूर्ति शर्मा, जोगिंद्र ठाकुर, भूपेंद्र, दीपक गुप्ता, जगजीत, अवतार राणा, राजकुमार, आत्माराम, जगमोहन राणा, मदन ठाकुर, जगमोहन राणा, सरला वरसांटा, नीलम और संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साधारण किसान परिवार से संबंधित हैं, जो प्रदेश के कर्मचारियों के दुख-दर्द को भली-भांति समझते हैं।

वे सभी कर्मचारियों की समस्याओं का उचित निवारण करेंगे। पैट की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री पहले से ही पक्षधर रहे हैं और समय-समय पर साथ देते आएं है। महासंघ ने कहा कि जल्द उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें