फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम का बयान: हिमाचल में सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा

Fri, 22 Apr 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

शुक्रवार को नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो के बाद जनसभा में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में करोना काल के संकट से निकलने में सफलता पाई है। पार्टी ने कोरोना काल में जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता आने से पहले ही चले गए। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस की नजरें झुक गई हैं। कांग्रेसी आंख मिलाकर बात नहीं कर पा रहे हैं। हिमाचल में सरकार बदलने का रिवाज इस बार बदल जाएगा। विकास के दम पर भाजपा सरकार रिपीट करेगी। सरकार के ढाई वर्ष कोविड-19 के कारण विपरीत परिस्थितियों में गुजरे हैं। काम करने को लगभग दो साल ही मिले। बावजूद इसके सरकार ने विकास की गति को रुकने नहीं दिया। शुक्रवार को नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो के बाद जनसभा में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में करोना काल के संकट से निकलने में सफलता पाई है।

विज्ञापन


पार्टी ने कोरोना काल में जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की। स्वयं निर्मित मास्क उपलब्ध करवाने के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कहा कि प्रदेश में कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों के लिए काम किया। 60 वर्ष से ऊपर वालों को पेंशन, गोसेवा पर 700 रुपये मदद राशि, गृहिणी सुविधा, हिमकेयर योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पेयजल की सुविधा दी गई। महिलाओं को निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराया, बेटियों के लिए शगुन योजना, विधवा पेंशन और अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर जयराम ने नड्डा के साथ अपनी पुरानी स्मृतियों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तारीफों के पुल बांधे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें