मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव में धर्मशाला से पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को उम्मीदवार बनाने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए कई नाम चलते हैं, लेकिन टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है।
यह भी पढ़ें:
नया मोटर वाहन अधिनियम जरूरी: जयराम
हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसे हम मिलकर जिताएंगे। बातचीत के दौरान उन्होंने इसे सोशल मीडिया की उपज भी बताया। धर्मशाला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। सीएम ने कहा कि पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें:
होटल की लिफ्ट में फंसे सीएम जयराम और शांता कुमार, पढ़ें पूरा मामला
संगठन के नेताओं से सलाह मशविरा किया जा रहा है। उनसे फीडबैक ली जा रही है। प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा। कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव के बाद ही इस पर सोचा जाएगा।
इन्वेस्टर मीट से होटलियर्स को करेंगे मजबूत
जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में नवंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट पर वह बहुत आश्वस्त हैं। इससे हिमाचल की आर्थिक हालत सुधरेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर मीट से हिमाचल के होटलियर्स को मजबूत किया जाएगा।