फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले-बोर्डों, निगमों को स्वेच्छा से करना चाहिए योगदान

Wed, 17 Jan 2018 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राज्य सचिवालय में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एसजेवीएनएल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार निगम के इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभारी है। उन्होंने कहा कि यह राशि गरीब और जरूरतमंद लोगों के चिकित्सा व्यय में सहयोग करने के लिए लाभकारी साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि लोगों, बोर्डों और निगमों को स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए योगदान करने को आगे आना चाहिए। एसजेवीएनएल के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि समझौता ज्ञापन के 8700 मिलियन यूनिट की ऊर्जा उत्पादित करने के लक्ष्य के जवाब में निगम ने 2016-17 वित्तीय वर्ष में 9045 मिलियन यूनिट की ऊर्जा उत्पादित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 8660 मिलियन यूनिट की ऊर्जा का उत्पादन किया

निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 8660 मिलियन यूनिट की ऊर्जा का उत्पादन किया है। निगम की वित्तीय स्थिति भी बेहतर है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान गतिविधियों से 2468.66 करोड़ रुपये का राजस्व तथा कर चुकाने के बाद कुल 1544.14 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया गया। 

उत्तम वित्तीय प्रदर्शन करते हुए निगम ने राज्य सरकार, जो निगम के 25.51 प्रतिशत की शेयरधारक है को वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 290.13 करोड़ रुपये का लाभांश प्रदान किया। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव मनीषा नंदा, प्रधान सचिव ऊर्जा आरडी धीमान, निगम के वित्तीय निदेशक एसएस बिंद्रा और विद्युत निदेशक आरकेबंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें