फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए,डबल इंजन वाली सरकार

Fri, 11 Feb 2022 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह गुरुओं की धरती है। गुरुओं ने ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। देश की रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी घटना घटती है तो पंजाब और हिमाचल के जवान सबसे आगे रहकर रक्षा करते हैं और शहादत भी देते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मोहाली और जालंधर जिलों के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जालंधर और पंजाब के लोगों की अपेक्षाओं को कांग्रेस सरकार पूर्ण नहीं कर पाई है। खरड़ विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में भाजपा प्रत्याशी कमलदीप सैणी के पक्ष में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उड़ते पंजाब को बचाने और नौजवानों को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। डबल इंजन की गाड़ी के टायर भी एक जैसे होने चाहिए। ऐसा न हो कि एक टायर साइकिल और एक टायर ट्रैक्टर का हो। पंजाब में बढ़ रहे नशे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां का युवा नशे में फंसता जा रहा हे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह गुरुओं की धरती है। गुरुओं ने ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। देश की रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी घटना घटती है तो पंजाब और हिमाचल के जवान सबसे आगे रहकर रक्षा करते हैं और शहादत भी देते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड 19 के दौरान पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश ने भरोसा जताया। कांग्रेस के नेताओं ने तो वैक्सीनेशन पर भी राजनीति की। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही पूरा माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा जब मैं सड़क मार्ग से जालंधर आ रहा था तो पार्टी के जिला अध्यक्ष बताने लगे कि यह स्मार्ट सिटी है। मुझे हैरानी हुई कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से करोड़ों का बजट आया लेकिन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। यह दिखाता है कि कांग्रेस ने अपने विकास के अलावा किसी का विकास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें