पिछली सरकार को भी इन निर्माणों को संरक्षण देने का जवाब देना होगा। कहा कि मामले में उन्होंने संभव कार्रवाई की है। अभी डिविजनल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है, उसके आधार पर मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना अब प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक सीख है, जिसके आधार पर आने वाले समय में होने वाली हर कार्रवाई के दौरान एहतियात बरती जाएगी। सुप्रीम कोर्ट खुद मामले की निगरानी कर रहा है। नौ मई को फिर स्टेटस रिपोर्ट देनी है। सीएम ने कहा कि चूंकि मृतका की ड्यूटी पर मौत हुई, इसलिए हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।
जयराम ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान सरकार से लेकर संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। कहा कि पार्टी हाईकमान ने साफ किया है कि अब आप मजबूती के साथ काम करें।
सरकार भी पूरे जोश के साथ काम कर रही है। वहीं मंडी में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी शैल बाला की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह सरकार और न्यायपालिका पर भरोसा रखें।
हत्या के लिए जो भी दोषी होंगे, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। मृतका के पति डा. वेद प्रकाश से शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे सीएम ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और उनको न्याय दिलाया जाएगा। ब्यूरो