शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। छह और सात मई को दोबारा से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर तथा कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी हुई है।
मैदानी क्षेत्रों में नौ और दस मई को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में दस मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.2, ऊना में 38.4, नाहन में 29.4, सोलन में 27.0, बिलासपुर में 35.0, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 31.2, धर्मशाला में 27.2, चंबा में 31.1, सुंदर नगर में 32.0, केलांग में 15.3 और कल्पा में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।