फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली गोलीकांड प्रशासनिक चूक का नतीजा : सीएम जयराम ठाकुर

Sat, 05 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वीकार किया है कि कसौली में जो घटना हुई, वह प्रशासनिक चूक का नतीजा थी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो प्रशासनिक तंत्र सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कर रहा था, लेकिन जो तैयारी और एहतियात बरतनी चाहिए थी, वह नहीं बरती।

विज्ञापन


इसी वजह से ऐसी बड़ी वारदात हुई। कहा कि हिमाचल जैसे राज्य में अगर ऐसी घटना हो तो वह स्वाभाविक रूप से कानून व्यवस्था का प्रश्न बन जाती है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अवैध निर्माण को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वे यह नहीं सोच रहे कि यह निर्माण सिर्फ तीन महीने में नहीं हुआ। 

विज्ञापन

पूरे जोश से काम कर रही सरकार

पिछली सरकार को भी इन निर्माणों को संरक्षण देने का जवाब देना होगा। कहा कि मामले में उन्होंने संभव कार्रवाई की है। अभी डिविजनल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है, उसके आधार पर मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना अब प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक सीख है, जिसके आधार पर आने वाले समय में होने वाली हर कार्रवाई के दौरान एहतियात बरती जाएगी। सुप्रीम कोर्ट खुद मामले की निगरानी कर रहा है। नौ मई को फिर स्टेटस रिपोर्ट देनी है। सीएम ने कहा कि चूंकि मृतका की ड्यूटी पर मौत हुई, इसलिए हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।

जयराम ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान सरकार से लेकर संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। कहा कि पार्टी हाईकमान ने साफ  किया है कि अब आप मजबूती के साथ काम करें।
विज्ञापन

हत्या के लिए दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा : सीएम  

सरकार भी पूरे जोश के साथ काम कर रही है। वहीं मंडी में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी शैल बाला की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह सरकार और न्यायपालिका पर भरोसा रखें।

हत्या के लिए जो भी दोषी होंगे, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। मृतका के पति डा. वेद प्रकाश से शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे सीएम ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और उनको न्याय दिलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें