बैठक में बताया कि राज्य में लगभग 3.50 लाख लोगों को सरकारी और आठ लाख को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है। बहुत से लोगों को स्वरोजगार के अवसर दिए गए हैं। बताया गया कि हर वर्ष बेरोजगारों की सूची में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री ने विभागों को रोजगार व स्वरोजगार के अधिक अवसर सृजित करने को कहा। उन्होंने परिवहन, उद्योग व शिक्षा विभाग को अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने को कहा। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 75 करोड़ खर्च कर 770 लोगों को अधिकतम 30 लाख तक वित्तीय सहायता स्वरोजगार के लिए दी जा सकती है।
हर विधानसभा क्षेत्र में तैयार हो तीन हेलीपैड
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा के होली से खच्चर रास्ते के निर्माण की संभावना का पता लगाया जाए। इसका निर्माण कार्य वन विभाग करे। बड़ा भंगाल क्षेत्र, सिरमौर के हरीपुरधार हेलीपैड को बड़े हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए तैयार करने और हर विस क्षेत्र में कम से कम तीन बड़े स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां हेलीकॉप्टर उतारा जा सके।