हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने के लिए लंबे समय से आंदोलनरत छात्र संगठनों को झटका लगा है।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करवाने का माध्यम सिर्फ चुनाव ही नहीं है। चुनाव के बिना भी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
इस बयान से पहले एचपीयू में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर चुनाव बहाल करने का आग्रह किया था। सीएम के बयान से साफ है कि इस बार भी मेरिट के आधार पर मनोनयन से ही एससीए का मनोनयन होगा।