फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी पिकअप, मां और बेटे की मौत, तीन घायल

Mon, 22 Jul 2019 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक पिकअप के पहाड़ी से लुढ़कने से मां-बेटे की मौत हो गई। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत क्षेत्र कोटधार की तलाई-मलोहट सड़क पर झुंझणू गांव के पास पिकअप को मोड़ते वक्त उक्त हादसा हुआ।

विज्ञापन


गाड़ी करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में मारा गया मासूम अभी दो महीने का था। उक्त लोग दोस्त के घर से सालगिरह मना कर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास गाड़ी मोड़ते वक्त उक्त हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को बलवीर सिंह अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ चालक अजित सिंह के घर दोस्त होने के नाते आए हुए थे और अजित सिंह इस परिवार को रात को उनके घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान  मोड़ते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 150 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें आरती 22 वर्ष और पियुष 2 माह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलवीर सिंह, पूजा व चालक अजित सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। 

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया जहां अब तीनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल पूजा देवी के बयान पर चालक अजित सिंह के खिलाफ पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने म़ृतकों का जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें